
देवघर से प्रेम रंजन झा का रिपोर्ट

देवघर।ग्लोबल इंडियन वीमेन एसोसिएशन (जीवा) ने ओएसिस गार्डन में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर “हेल्थ इज वेल्थ “ सीरीज को आगे बढ़ाते हुए एक भव्य योग सत्र का आयोजन किया। इस आयोजन में विभिन्न आयु वर्ग की महिलाओं ने भाग लिया और योग के विभिन्न आसनों का अभ्यास किया।
इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं में शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाना था। जीवा की उपाध्यक्ष ,सारिका साह ने कहा, “योग सिर्फ एक व्यायाम नहीं, बल्कि यह जीवन को स्वस्थ और संतुलित बनाने का एक महत्वपूर्ण साधन है। हम इस आयोजन के माध्यम से अधिक से अधिक महिलाओं को योग अपनाने के लिए प्रेरित करना चाहते हैं। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय गान से हुई तत्पश्चात् जीआई सोनिया धानुका ने सभी को जीवा संकल्प दिलाया और फिर योग की शुरुआत ओम् के उच्चारण और गायत्री मंत्र के साथ हुई । जिसके बाद विभिन्न योग आसनों और प्राणायाम का अभ्यास कराया गया तथा सूर्य नमस्कार कर सभी ने योगा डांस भी किया ।योग प्रशिक्षक, सरिता बर्नवाल ,पुष्पा बर्नवाल ,मंजु बर्नवाल ,पूनम बर्नवाल ,विजया सिंह ,आलोक चेतन ने उपस्थित महिलाओं को योग के लाभों के बारे में जानकारी दी और उन्हें नियमित रूप से योग करने की सलाह दी।इस मौक़े पर सभी सदस्यों ने एक दूसरे को पौधा भी उपहार स्वरूप दिया ।जीआई शालिनी छावछरीया ने भरपूर सहयोग किया।कार्यक्रम के अंत में एक समूह ध्यान सत्र का आयोजन किया गया, जिसमें जीवा की सभी एसोसियेट सदस्यों ने भाग लिया और ध्यान के माध्यम से मानसिक शांति का अनुभव किया।जीवा का उद्देश्य महिलाओं को सशक्त बनाना और उन्हें स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक करना है। इस योग दिवस के सफल आयोजन से संस्था ने अपने उद्देश्य की ओर एक महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया है।

More Stories
देवघर नगर निगम ने मांस-मछली-अंडा विक्रेताओं को जारी किया निर्देश, एक माह के अंदर लेना होगा NOC
संगठन संकल्प अभियान के तहत अखिल भारतीय केसरवानी वैश्य महासभा की बैठक आज देवघर में* *बाबा नगरी में जुटेंगे झारखंड के 6 जिलों के स्वजातीय बंधु, समाज के उत्थान और सांगठनिक मजबूती पर होगी चर्चा
डिवाइन पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: कंस वध और नरसिंह अवतार की प्रस्तुति ने मोहा मन, राधा-कृष्ण रैंप वॉक और डांडिया ने बांधा समां* *भक्ति, संगीत और उल्लास के रंग में रंगा विद्यालय परिसर, बच्चों के साथ अभिभावकों ने भी लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा