देवघर से प्रेम रंजन झा का रिपोर्ट
देवघर:इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पशु चिकित्सक डॉ प्रमोद चौरसिया और पूर्व बैंक मैनेजर रतन प्रसाद शाह थे। डॉ प्रमोद चौरसिया ने पशुपालन के क्षेत्र में पशु मित्रों की भूमिका पर प्रकाश डाला और बताया की फीड सप्लीमेंट के द्वारा कैसे एक पशुपालक की समस्या को दूर किया जा सकता है। पूर्व बैंक मैनेजर रतन शाह ने बताया कि कैसे गाय को आर्थिक विकास का केंद्र बिंदु बनाते हुए उन्हें माता का दर्जा दिया जाना चाहिए। कंपनी के निदेशक राज साहू ने बताया कि उनकी कंपनी पशुओं के रोगों के उपचार की जगह उन्हें फीड सप्लीमेंट के द्वारा स्वस्थ बनाने पर जोर देती है। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में मोदी डेयरी के संचालक सुनील कुमार सत्संगी, रितेश पांडे और धर्मवीर भारती ने सहभागिता दी।
इस कार्यक्रम में शशिकांत, दिलीप यादव, धनंजय यादव, निरंजन कुमार पांडे, मिथिलेश कुमार यादव सहित कई पशु मित्रों को सम्मानित किया गया।

More Stories
देवघर नगर निगम ने मांस-मछली-अंडा विक्रेताओं को जारी किया निर्देश, एक माह के अंदर लेना होगा NOC
संगठन संकल्प अभियान के तहत अखिल भारतीय केसरवानी वैश्य महासभा की बैठक आज देवघर में* *बाबा नगरी में जुटेंगे झारखंड के 6 जिलों के स्वजातीय बंधु, समाज के उत्थान और सांगठनिक मजबूती पर होगी चर्चा
डिवाइन पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: कंस वध और नरसिंह अवतार की प्रस्तुति ने मोहा मन, राधा-कृष्ण रैंप वॉक और डांडिया ने बांधा समां* *भक्ति, संगीत और उल्लास के रंग में रंगा विद्यालय परिसर, बच्चों के साथ अभिभावकों ने भी लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा