देवघर से प्रेम रंजन झा का रिपोर्ट
*एंटी इनकॉमबेंसी का खूब मिल रहा है लाभ*

*भीषण धूप व गर्मी के वावजूद हजारों ने पैदल जन आशीर्वाद यात्रा को सफल बनाया*

*भाजपा प्रत्याशी से नाराज चल रहे भाजपाइयों ने अभिषेक को किया मजबूत, कहा मुरझा गई कमल*

देवघर : अंतिम चरण में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर चुनाव प्रचार समाप्त हो गई हैं। चुनाव प्रचार के अंतिम दिन निर्दलीय प्रत्याशी अभिषेक आनंद झा ने जन आशीर्वाद यात्रा निकाली। जनाशिर्वाद में हजारों की संख्या में कार्यकर्ता व
समर्थक पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत प्रत्याशी श्री झा के साथ शिक्षा सभा चौक से टावर चौक होते हुए वी.आई.पी तक पैदल मार्च कर लोगों से समर्थन की अपील की। टावर चौक

पर गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। वहीं वी.आई.पी चौक पर वीर कुंवर सिंह के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

*भीषण धूप व गर्मी के वावजूद हजारों ने पैदल जन आशीर्वाद यात्रा को सफल बनाया*

भीषण धूप व गर्मी के वावजूद दोपहर के कड़ी धूप की परवाह किए वगैर हजारों की संख्या में लोग निर्दलीय प्रत्याशी श्री झा

के साथ पैदल जन आशीर्वाद में शामिल हुए तथा विभिन्न नारों के अपने निर्धारित स्थान तक पंहुचे।

*अप्रत्याशित भीड़ ने चुनावी माहौल को किया गर्म, उम्मीद से ज्यादा ज्यादा पंहुची भीड़ ने बताया शहर का मिजाज*

कल तक निर्दलीय प्रत्याशी के जन आशीर्वाद यात्रा में सात से आठ हजार की भीड़ होने की संभावना जताई जा रही थी

लेकिन निर्दलीय प्रत्याशी अभिषेक आनंद झा के आव्हान के बाद भीड़ में काफी इजाफा देखने को मिली, इस अप्रत्याशित भीड़ ने देवघर शहर का मिजाज बता दिया।

*भाजपा प्रत्याशी से नाराज चल रहे भाजपाइयों ने अभिषेक को किया मजबूत, कहा मुरझा गई कमल*

*एंटी इनकॉमबेंसी का खूब मिल रहा है लाभ*

तीन टर्म से गोड्डा लोकसभा से सांसद रहे निशिकांत दुबे पर कार्यकर्ता तथा ग्रामीण क्षेत्र की जनता खासा नाराज चल रहें हैं। कई गावों में भाजपा के प्रत्याशी के पंहुचने पर ग्रामीणों द्वारा जोरदार विरोध जताते हुए देखा गया हैं। निशिकांत दुबे

पर आरोप लगाया जा रहा है की वे कार्यकर्ताओं तथा ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं की पंद्रह वर्षों में भी सुधि नहीं ली है जिसके कारण भाजपा का अच्छा – खासा वोट बैंक निर्दलीय प्रत्याशी अभिषेक आनंद झा की ओर सिफ्ट होता देखा जा रहा हैं।

*अभिषेक ने की मतदाताओं से की भावनात्मक अपील, कहा स्वाभिमान की रक्षा करने हेतु करें आलमीरा छाप पर वोट*

कहा मैं स्थानीय हूं, और नेता नही आप सबों का बेटा हूं। ये लड़ाई स्वाभिमान की लड़ाई हैं। और स्वाभिमान की रक्षा
करने की अपील करते हुए तमाम मतदाताओं से अपने पक्ष में आलमीरा छाप पर वोट अपील की। उन्होंने कहा की अगर मुझ पर जनता जनार्दन विश्वास जताएं मैं वादा करता हूं की मैं

उनके हर सुख दुःख में उनके साथ खड़ा रहूंगा। आप सब आलमीरा छाप पर ही वोट करें।


More Stories
देवघर नगर निगम ने मांस-मछली-अंडा विक्रेताओं को जारी किया निर्देश, एक माह के अंदर लेना होगा NOC
संगठन संकल्प अभियान के तहत अखिल भारतीय केसरवानी वैश्य महासभा की बैठक आज देवघर में* *बाबा नगरी में जुटेंगे झारखंड के 6 जिलों के स्वजातीय बंधु, समाज के उत्थान और सांगठनिक मजबूती पर होगी चर्चा
डिवाइन पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: कंस वध और नरसिंह अवतार की प्रस्तुति ने मोहा मन, राधा-कृष्ण रैंप वॉक और डांडिया ने बांधा समां* *भक्ति, संगीत और उल्लास के रंग में रंगा विद्यालय परिसर, बच्चों के साथ अभिभावकों ने भी लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा