नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9431200000 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें

world media news today

No.1 Digital News Channel

डॉ. जे.सी. राज को मुम्बई में मिला ‘लीजेंड दादा साहेब फाल्के अवार्ड’

 

देवघर से प्रेम रंजन झा का रिपोर्ट

मलयालम फिल्म में गीत लिखने के कारण दिया गया यह अवॉर्ड

मशहूर फिल्म निर्देशक के. सी. बोकाडिया, धारावाहिक ओम नम: शिवाय के निर्माता धीरज कुमार के हाथों डॉ. जे.सी. राज को मिला यह सम्मान

देवघर।
गत दिनों मुम्बई के मेयर हॉल में आयोजित सम्मान समारोह में ‘पांचवें लीजेंड दादा साहेब फाल्के अवार्ड 2024’ से देवघर के डॉ. जे.सी. राज को नवाजा गया।यह सम्मान डॉ. जे.सी राज को मशहूर फिल्म निर्माता-निर्देशक के. सी. बोकाडिया व धारावाहिक ओम नम: शिवाय फेम धीरज कुमार के हाथों

दिया गया। डॉ. राज को यह पुरस्कार मलयालम फिल्म में गीत लिखने के कारण एक गीतकार के रूप में दिये योगदान के कारण दिया गया। केसीएफ प्रस्तुत इस पुरस्कार समारोह में उन हस्तियों को सम्मानित किया गया जिन्होंने फिल्मी दुनिया मे अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित की है।

ज्ञात हो कि डॉ. जे सी राज साहित्य सृजन व गीत लेखन में भी निरंतर सक्रिय रहते हैं। डॉ. राज का मानना है कि साहित्य ही मनोविकारों के रहस्यों को खोलकर सद्वृत्तियो को जगाता है। जहा ज्ञान और उपदेश असफल हो जाते हे वहां साहित्य बाज़ी मार ले जाता है। साहित्य सृजन क्यों के जवाब में डॉ राज का का कहना है मनुष्य स्वभाव से देवतुल्य है। जमाने के

छल प्रपंच या परिस्थितियो से वशीभूत होकर वह अपना देवत्व खो बेठता है। साहित्य इसी देवत्व को अपने स्थान पर प्रतिष्टित करने की चेष्टा करता है। साथ ही श्री राज
सीधी, सरल भाषा मे कविता रचते हैं । उनकी कविताओं में भावुकता के साथ ही रस और आनंद भी दिखाई देता है।

उनके गीतों में बौद्धिक संवेदन के साथ ही गहन अनुभूति है। उनकी कविताओं में रूमानियत और कसक भी है। वहीं गेयता, सरलता, सरसता के कारण पाठक पसंद भी करते हैं। वे 20 से अधिक भाषाओं के जानकार है। अभी तक उनकी 150 से अधिक कविताएं, रिपोर्ताज, फीचर, कहानियाँ आदि मलयालम मनोरमा सहित देश की कई लब्धप्रतिष्ठ पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुकी है

डॉ कृष्णा चौहान द्वारा आयोजित इस अवार्ड समारोह में कई हस्तियां मौजूद रहीं, जिनमे यह नाम उल्लेखनीय हैं। मुख्य अतिथि के. सी. बोकाडिया, धीरज कुमार, दिलीप सेन, सुनील पाल, रितु पाठक, दीपक सावंत, बी.एन. तिवारी, एसीपी संजय पाटिल, मुख्य अतिथि डॉ. मुकेश साहू माहेश्वरी (राष्ट्रीय

नेता भाजपा. दिल्ली (राजनीतिज्ञ), ब्राइट आउटडोर मीडियाा के प्रतिनिधि, निक्की बत्रा, भारती छाबड़िया, गायक मंगेश, एंकर जयश्री पंवार, निर्देशक आनंद डी. गहतराज, आर. राजपाल,. पी. के. गुप्ता, मॉडल मालकॉम भाया, मॉडल कियारा रावत, मॉडल अनीत टी, मॉडल मेघा हेमदेव, मॉडल

जिया मिश्रा, अभिनेत्री सपना सिंह, गायिका रीना पटेल, कैमरामैन राजू गौली, गायक सागर आचार्य, सिंगर डॉ. अंजली दमनगांवकर, एडवोकेट अभिनेत्री रूपाली शेट्टी, निर्माता रमेश मल्होत्रा, आशीष रावत, चंदा विरानी, संध्या रियाज़, सचिदानंद पांडे, उदय श्रीवास्तव, तीर्थानंद राव, ईश्वर चिट्टे,

फोटोग्राफर चंद्र प्रकाश माझी, मेकअप आर्टिस्ट सिवानी कक्कड़,मेकअप आर्टिस्ट तबस्सुम अली,
गायक जायद खान, ऎक्ट्रेस प्रोड्यूसर सोमू मित्रा और इसहाक खान जिन्होंने परफॉर्मेंस भी किया।