देवघर से प्रेम रंजन झा का रिपोर्ट

निर्दलीय प्रत्याशी अभिषेक झा के वचन पत्र से लोग प्रभावित, कम समय ही मिल रहे अपार जनसमर्थन बना पूरे गोड्डा लोकसभा में चर्चा का विषय

देवघर : शनिवार को निर्दलीय प्रत्याशी अभिषेक आनंद झा पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत गोड्डा जिले के लुकलुकी, ठाकुर गंगटी, मिश्र गंगटी, बिहारी, मोरडिहा, कामराचक, चांदा, पाक्सो, ताजकित्ता, खरखोदीया, डुमरिया, चपरी, कसबा, दुधिचक, भल्लू, प्रतापपुर, इटवा, पंचुकित्ता,

कालिकील समेत अन्य गांवों में तूफानी जनसंपर्क अभियान चलाया। अभी भी विभिन्न गावों में मूलभूत सुविधा की कमी देखी गई। कई गांवों के बुजुर्ग ग्रामीणों ने कहा की संयुक्त बिहार के तत्कालीन मुख्यमंत्री स्व0 पंडित बिनोदानन्द झा ने

इस इलाके में उस दौर में बहुत काम किया था। ग्रामीणों ने प्रत्याशी अभिषेक झा को पूरे गांव में भ्रमण करवाकर उनके पक्ष में वोट देने की बात कही। जनसंपर्क के दौरान प्रत्याशी अभिषेक झा ने कहा की मधुपुर, देवघर, सारवां,

सोनाराईठाडी, मोहनपुर समेत अन्य इलाकों में सभी समुदाय के लोग उन्हें खुला समर्थन दे रहें हैं।
गोड्डा में भी बन रहा निर्दलीय प्रत्याशी अभिषेक के पक्ष में माहौल-

गोड्डा जिले बसंतराय, ठाकुर गंगटी, समेत अन्य प्रखंड के दर्जनों पंचायतों में तूफानी जनसंपर्क के बाद निर्दलीय प्रत्याशी के पक्ष में माहौल बनता देखा जा रहा हैं। प्रत्याशी श्री झा के वचन पत्र से लोग काफी प्रभावित हैं। काफी कम समय में

जनता के बीच आने के बाद भी मिल रहे अपार जनसमर्थन पूरे लोकसभा क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ हैं।


More Stories
देवघर नगर निगम ने मांस-मछली-अंडा विक्रेताओं को जारी किया निर्देश, एक माह के अंदर लेना होगा NOC
संगठन संकल्प अभियान के तहत अखिल भारतीय केसरवानी वैश्य महासभा की बैठक आज देवघर में* *बाबा नगरी में जुटेंगे झारखंड के 6 जिलों के स्वजातीय बंधु, समाज के उत्थान और सांगठनिक मजबूती पर होगी चर्चा
डिवाइन पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: कंस वध और नरसिंह अवतार की प्रस्तुति ने मोहा मन, राधा-कृष्ण रैंप वॉक और डांडिया ने बांधा समां* *भक्ति, संगीत और उल्लास के रंग में रंगा विद्यालय परिसर, बच्चों के साथ अभिभावकों ने भी लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा