देवघर से प्रेम रंजन झा का रिपोर्ट
ग्रामीणों की समस्याएं सुन निर्दलीय प्रत्याशी ने भाजपा सांसद पर जमकर साधा निशाना

लगातार तीन टर्म- पंद्रह वर्षों में भी ग्रामीण समस्याएं नही हुई दूर, लोगों में भाजपा के प्रति रोष व्याप्त- नकारे जायेंगे भाजपा के प्रत्याशी – अभिषेक आनंद झा

देवघर : लोकसभा चुनाव को लेकर जारी जनसंपर्क अभियान को लेकर गुरुवार को निर्दलीय प्रत्याशी अभिषेक आनंद झा ने गिधनी, बदनाटील्हा, मानिकपुर, जेठूटांड़, खोरीपानन, मांझियाना, बरवा, सिंहजोरी, नौखिल, कोइरीडीह, घोरलाश,

रायडीह, नवाडीह, तिलजोरी, रामुडीह, भोजपुर, चित्तोलोढीया समेत अन्य जगहों पर तूफानी जनसंपर्क अभियान चलाया। जनसंपर्क अभियान को लेकर पूर्व में ही रूट चार्ट जारी रहने के कारण लोगों को पहले ही प्रत्याशी के आने की सूचना हो गई

थी, जिसके कारण दर्जनों अपने काम काज को छोड़कर निर्दलीय प्रत्याशी का गांव में स्वागत करने को लेकर मौजूद रहे। जनसंपर्क कार्यक्रम को लेकर निर्दलीय प्रत्याशी जंहा जंहा भी गए उनका ग्रामीणों द्वारा भव्य स्वागत किया गया।

लोगों ने अपनी पीड़ा सुनते हुए कहा की पूर्व में चुनाव के समय ही नेता गांव में वोट मांगने आते है और वोट के बाद नेता ईद का चांद बन जातें हैं। ग्रामीणों ने भाजपा सांसद पर आरोप लगाया की हमने भाजपा के नाम पर वोट दिया वावजूद इसके

हम मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं। इस दौरान विभिन्न गांव में ग्रामीणों द्वारा ग्रामीण पीसीसी पथ, नाला निर्माण, पेयजल की समस्या, जर्जर बिजली की तार, विद्यालयों में शिक्षकों की कमी, स्वास्थ केंद्रों में चिकित्सकों की कमी जैसे अन्य कई

समस्याएं का निदान करने की गुहार निर्दलीय प्रत्याशी से की गई। ग्रामीणों की समस्याएं सुन निर्दलीय प्रत्याशी ने भाजपा सांसद पर जमकर निशाना साधा। पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा की जनता ने मोदी जी पर भरोसा जताते हुए

भाजपा के पक्ष में वोट किया था और भाजपा सांसद ने ग्रामीणों की समस्याओं को दूर करने का वायदा भी किया था। जनता ने उन्हें लगातार तीन टर्म पंद्रह वर्षों का समस्याओं को दूर करने का अवसर दिया लेकिन वे नाकामयाब रहे इसीलिए जनता ने भाजपा सांसद को नकार चुके हैं, लोगों में भाजपा
के प्रति रोष व्याप्त हैं।

नए तथा लोकल प्रत्याशी देख ग्रामीणों में दिखा उत्साह कहा अभिषेक आनंद झा को ही देंगे वोट
विभिन्न गावों में जनसंपर्क के दौरान ग्रामीणों में लोकल तथा नए युवा प्रत्याशी अभिषेक आनंद झा को देख ग्रामीणों में

काफी उत्साह देखी गई, ग्रामीणों ने कहा की चुनाव परिणाम से हमे कोई लेना देना नही घर का बेटा चुनावी मैदान में उतरा है तो वोट अपने देवघर के बेटे को ही देंगे। इस दौरान निर्दलीय प्रत्याशी अभिषेक आनंद झा ने भी ग्रामीणों से वायदा किया की आप सबों के हर सुख दुःख में आपके साथ खड़ा रहूंगा।


More Stories
देवघर नगर निगम ने मांस-मछली-अंडा विक्रेताओं को जारी किया निर्देश, एक माह के अंदर लेना होगा NOC
संगठन संकल्प अभियान के तहत अखिल भारतीय केसरवानी वैश्य महासभा की बैठक आज देवघर में* *बाबा नगरी में जुटेंगे झारखंड के 6 जिलों के स्वजातीय बंधु, समाज के उत्थान और सांगठनिक मजबूती पर होगी चर्चा
डिवाइन पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: कंस वध और नरसिंह अवतार की प्रस्तुति ने मोहा मन, राधा-कृष्ण रैंप वॉक और डांडिया ने बांधा समां* *भक्ति, संगीत और उल्लास के रंग में रंगा विद्यालय परिसर, बच्चों के साथ अभिभावकों ने भी लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा