देवघर से प्रेम रंजन झा का रिपोर्ट

*निर्दलीय प्रत्याशी अभिषेक आनंद झा को मिल रहा है समाज के सभी वर्गों का आशीर्वाद*

*भाजपा और कांग्रेस के प्रत्यशियों से नाराज मतदाताओं को अभिषेक आनंद झा के रूप में मिला एक बेहतर विकल्प*

*गोड्डा में हुआ निर्दलीय प्रत्याशी अभिषेक आनंद झा का हुआ भव्य स्वागत*

देवघर : लोकसभा चुनाव में बचे शेष चंद दिनों में अपने वोट बैंक को सेफ करने तथा जनसंपर्क अभियान चलाकर अधिक से अधिक मतदाताओं तक अपनी विचारों को पहुंचाने के उद्देश्य से निर्दलीय प्रत्याशी अभिषेक आनंद झा गोड्डा

लोकसभा क्षेत्र में दिन-रात मेहनत कर अपने पक्ष में आलमीरा छाप पर वोट देने की अपील कर रहे हैं। इसी कड़ी में मंगलवार देर रात्रि तक निर्दलीय प्रत्याशी अभिषेक आनंद झा गोड्डा जिले के गोड्डा सदर प्रखंड अंतर्गत सैदापुर, मौलामाकिता

समेत अन्य कई गांवों में सघन जनसंपर्क अभियान चलाया। गोड्डा पंहुचने पर सैकड़ों की संख्या में गोड्डा के प्रबुद्ध लोगों ने उनका माला पहनाकर स्वागत किया तथा उनके पक्ष में जमकर नारेबाजी भी की गई। भाजपा और कांग्रेस से नाराज

मतदाताओं को अभिषेक आनंद झा के रूप ने एक अच्छा विकल्प मिला हैं, जिसको लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा हैं। लोगों ने कहा की गोड्डा लोकसभा इस बार परिवर्तन चाहती हैं। अपने संबोधन में अभिषेक आनंद झा ने कहा की

भाजपा और कांग्रेस दोनों पार्टी और पार्टी के प्रत्याशी पर गोड्डा की जनता में रोष व्याप्त है, इसीलिए जनता के आदेश पर उन्होंने कम समय में ही चुनाव मैदान में उतरने का निर्णय लिया हैं। उन्होंने कहा की चुनाव की परिणाम चाहे जो भी हो

वे जनता के लिए समर्पित रहेंगे। उन्होंने कहा की भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशी जीत के मुंगेरी लाल के सपने ना देखें।
*सभी वर्ग की भीड़ निर्दलीय प्रत्याशी के साथ, बन रहा नया समीकरण*

निर्दलीय प्रत्याशी अभिषेक आनंद झा गोड्डा लोकसभा क्षेत्र में जिस किसी गांव में भी भ्रमण कर रहें हैं, सभी वर्ग की भारी भीड़ देखने को मिल रहा है। कम समय के वावजूद निर्दलीय प्रत्याशी का नाम चर्चा में आने से चुनावी माहौल अब

त्रिकोणीय हो गई हैं, और निर्दलीय प्रत्याशी के जीत जाने की चर्चा जोरों पर हैं।

*पारिवारिक पृष्ठभूमि तथा लंबे समय से राजनीति से जुड़े रहने का मिल रहा लाभ*

निर्दलीय प्रत्याशी अभिषेक आनंद झा की पारिवारिक पृष्ठभूमि राजनीति से जुड़ा हुआ है और वे 2009 में भाजपा के टिकट से मधुपुर विधानसभा चुनाव भी लड़ चुके हैं। राजनीति में

उनका अपना पहचान तथा एक अलग खेमा शुरू से रहा है, जो दिन रात उनके पक्ष में वोटरों को एकजुट करने के काम में लगे हुए हैं।


More Stories
देवघर नगर निगम ने मांस-मछली-अंडा विक्रेताओं को जारी किया निर्देश, एक माह के अंदर लेना होगा NOC
संगठन संकल्प अभियान के तहत अखिल भारतीय केसरवानी वैश्य महासभा की बैठक आज देवघर में* *बाबा नगरी में जुटेंगे झारखंड के 6 जिलों के स्वजातीय बंधु, समाज के उत्थान और सांगठनिक मजबूती पर होगी चर्चा
डिवाइन पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: कंस वध और नरसिंह अवतार की प्रस्तुति ने मोहा मन, राधा-कृष्ण रैंप वॉक और डांडिया ने बांधा समां* *भक्ति, संगीत और उल्लास के रंग में रंगा विद्यालय परिसर, बच्चों के साथ अभिभावकों ने भी लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा