देवघर से प्रेम रंजन झा
देवघर।आज जीवा महिला एसोसिएशन द्वारा स्थानीय एक होटल में ‘होममेकर्स डे’ का आयोजन किया गया। इस आयोजन का मूल मन्त्र भारतीय वैदिक परंपरा के सूत्र ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ के आधार पर जीवा कुटुंबकम था। वहीं कार्यक्रम का मकसद सारी गृहिणियों को एक साथ जोड़ना

था।इस कार्यक्रम को भारतीय गृहिणी दिवस के रूप में मनाया गया जिसमें देवघर की गृहणियों,महिलाओं ने उपस्थित सैकड़ों दर्शकों के समक्ष अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।इस कार्यक्रम के दौरान जीवा सुपरमॉम्स 2024, जीवा फैशन क्वीन 2024 और जीवा ड्रामा क्वीन जैसी आकर्षक प्रतियोगिताएं आयोजित की गई।ज्ञात हो कि जीवा महिला एसोसिएशन, भारतीय गृहणियों के लिए पहला नेटवर्किंग

प्लेटफॉर्म है जिसमें भारतीय गृहणियों की प्रतिभा का उत्सव मनाया जाता है।मौके पर जीवा देवघर की अध्यक्ष शोभा बथवाल एवं सारिका साह ने बताया कि जीवा के इस कार्यक्रम में नई दिल्ली से झारखंड तक 70 से अधिक जीवा परिवार शामिल हुईं। जिसका जीवा गवर्निंग टीम के सदस्य,

जीवा कार्यकारी टीम के कुशल नेतृत्व में कार्यक्रम संपन्न हुआ।आज के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सामाजिक कार्यकर्ता अनुकांत दुबे,जीवा गवर्नर संगीता खंडेलवाल,जीवा के अध्यक्ष जी.आई रवि शौरी, देवघर सचिव जीआई टिनी कोमल, मोनिका भारद्वाज इत्यादि मुख्य रूप से उपस्थित थी।कार्यक्रम पर टिप्पणी करते हुए जीवा के एक प्रवक्ता ने कहा, “हमें इस कार्यक्रम की मेजबानी करने पर गर्व है।

More Stories
“झौसागढी दुःखी साह रोड स्थित दुखी साह मेमोरियल ” संदीपनी पब्लिक स्कूल में ग्रीन कलर डे आयोजित
हंसराज जयंती पर विद्यालय में माल्यार्पण एवं विविध कार्यक्रमों का आयोजन