देवघर से प्रेम रंजन झा का रिपोर्ट
आज पूर्व सैनिक संगठन देवघर की ओर से सदर हॉस्पिटल देवघर में प्रचंड गर्मी को देखते हुए आए हुए दूर दराज से मरीज के परिजनों एवं आम जनता के लिए प्याऊ का उद्घाटन देवघर सिविल सर्जन रंजन कुमार सिन्हा के कर कमलो द्वारा किया गया पूर्व सैनिकों की ओर से विगत कई वर्षों से गर्मी में प्याऊ लगाया जाता है इस मौके पर सिविल सर्जन रंजन कुमार सिंहा के द्वारा पूर्व सैनिकों के कार्यों का सराहना किया गया और आगे भी समाज सेवा से जुड़े रहने का दायित्व दिया इस मौके पर अध्यक्ष सुमन कुमार मंडल ने पूर्व सैनिक संगठन देवघर के कार्यों का भी उल्लेख किया चाहे कोविद के समय कई माह खिचड़ी का सेवा, श्रावणी मेला में कांवरियों की सेवा,एवं अन्य कार्यों का उल्लेख किया।इस मौके पर काफी संख्या में सैनिकों की उपस्थिति रही जिसमें अरविंद कुमार, सजल सिंह, एके गिरी, आरएन सिंह, डीके सिंह, दीपक कुमार, सुंदर मनी झा, बी भारती, अश्वनी, अवधेश कुमार योद्धा, आई एन झा, प्रभाकर मिश्रा, प्रशांत कुमार,अंकित कुमार विकास कुमार वगैरह उपस्थित हुए।

More Stories
नकली पिस्टल से लूट करने वाले 3 बदमाश गिरफ्तार, मारगोमुण्डा पुलिस को मिली सफलता
झारखंड में अनिल शर्मा, सुरेंद्र बंगाली और फहीम खान समेत 53 कैदियों की रिहाई का प्रस्ताव खारिज
देवघर के पहले जेनेरिक स्टोर का उद्घाटन: डॉ. सुनील खवाड़े बोले- सस्ती ही नहीं उच्च गुणवत्ता वाली भी होगी दवा