नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9431200000 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें

world media news today

No.1 Digital News Channel

बिहार सरकार के पंचायती राज मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता पहुंचे बाबा धाम

देवघर से प्रेम रंजन झा का रिपोर्ट

आगामी जमुई बिहार लोकसभा क्षेत्र में देश के यश्स्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र भाई मोदी जी का 4 अप्रैल को खैरा में जनसभा होने जा रहा है इस कार्यक्रम को सफल बनाने के

लिए और विधि व्यवस्था का मुआयना करने के लिए कल बिहार सरकार पंचायती राज मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता कल जमुई पहुंचे थे , जिनके स्वागत में अखिल भारतीय मध्यदेशीय

वैश्य सभा के राष्ट्रीय,झारखंड प्रदेश, एवं देवघर जिला के पदाधिकारि उपस्थित रहे । आज दिनांक 03/04/24 को आज बिहार के बांका संसदीय क्षेत्र से एनडीए गठबंधन

उम्मीदवार गिरधारी यादव का नॉमिनेशन फाइल कराने के लिए जमुई से बांका जाने के कर्म में बिहार सरकार पंचायती राज के केबिनेट मंत्री माननीय केदार प्रसाद गुप्ता का मंत्री

बनने के बाद पहली बार आज बाबा बैज्यनाथ की नगरी देवघर में आगमन होने पर अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा हलवाई समाज ने जोरदार स्वागत किया। सर्व प्रथम मंत्रीजी

द्वादश ज्योतिर्लिंग देवघर मंदिर में मंत्री बनने के बाद पहली बार भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त किया । तत्पश्चात होटल शांति इंटरनेशनल में हमारे समाज के पदाधिकारियों के साथ

उनका भव्य स्वागत किया गया ,जिसमें माननीय मंत्री महोदय ने कहा कि अपने समाज की भागीदारी सुनिश्चित करने पर विचार किया गया साथ ही हमारे समाज के पिछड़े वर्गों को ऊपर कैसे उठाया जाय इस पर विशेष रूप से फोकस किया

जा रहा है, और इस बार 400 सौ पार के मिशन को लेकर सभी वर्गों को एक साथ आना होगा,तबही हमलोग आदरणीय नरेंद्र भाई मोदी जी के हाथों को मजबूत कर सकते हैं, और मुझे वैश्य समाज के बेटे को बिहार में मंत्री बनने के लिए पूरे

झारखंड और बिहार में समाज के लोगों में खुशी की लहर है साथ ही साथ एनडीए गठबंधन के आजसू पार्टी के केंद्रीय सचिव सह अखिल भारतीय मध्य देशीय वैश्य सभा के युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष ध्रुव प्रसाद साह ने कहा कि अब बिहार के

साथ- साथ झारखंड में भी हलवाई वैश्य समाज का बेटा भी राजनीति में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करेगा क्योंकि जिसकी जितनी भागीदारी हो उसकी उतनी हिस्सेदारी होनी चाहिए, झारखंड प्रदेश अध्यक्ष कुन्दन कुमार गुप्ता जी बाबा बैजनाथ

जी की तस्वीर भेंट की और कहा कि हमारे समाज में भी राजनीतिक भुख जगी है, आने वाला समय हमारा होगा,
इस मौके पर पूर्वांचल बिहार झारखंड मधदेशीय वैश्य सभा के अध्यक्ष मनोज साह,अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा

के राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष ध्रुव प्रसाद साह,झारखंड प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष कुंदन कुमार गुप्ता ,उपाध्यक्ष विजय कुमार गुप्ता,मीडिया प्रभारी संदीप विवेक,देवघर जिला कोषाध्यक्ष गणेश साह,मंत्री रवि कुमार,युवा सचिव आदित्य कुमार

गुप्ता,उपाध्यक्ष चंदन कुमार, युवा मोर्चा के सपन कुमार, महेश साह रंजन सिन्हा एवं समाज के अनेकों गणमान्य लोग उपस्थित थे।।