देवघर से प्रेम रंजन झा का रिपोर्ट
जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त श्री विशाल सागर के निर्देशानुसार जिले में शत प्रतिशत मतदाताओं को जागरूक करने के उदेश्य से कल 01 अप्रैल (सोमवार) को पैंटिंग/पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन जलसार पार्क में पूर्वाह्न 10:30 बजे से किया जायेगा। इसके अलावा

लोकसभा आम चुनाव के मदेनजर स्वीप गतिविधियों के तहत मतदाताओं को जागरूक करने के उदेश्य से व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। इसी कड़ी में उक्त कार्यक्रम में जिलावासियों के साथ-साथ 18 वर्ष से अधिक छात्र-छात्राओं, युवाओं से अनुरोध है कि प्रतियोगिता में अधिक से अधिक लोग भाग लेकर अपनी कला के माध्यम से देवघर जिले के मतदाताओं को जागरूक करने का प्रयास किया जायेगा। साथ ही आयोजित पैंटिंग व फोटोग्राफी प्रतियोगिता में प्रथम तीन स्थान पर आने वाले सभी प्रतिभागियों को जिला प्रशासन की ओर से मोमेन्टो, मेडल प्रशति पत्र देकर सम्मानित किया जायेगा।

More Stories
नकली पिस्टल से लूट करने वाले 3 बदमाश गिरफ्तार, मारगोमुण्डा पुलिस को मिली सफलता
झारखंड में अनिल शर्मा, सुरेंद्र बंगाली और फहीम खान समेत 53 कैदियों की रिहाई का प्रस्ताव खारिज
देवघर के पहले जेनेरिक स्टोर का उद्घाटन: डॉ. सुनील खवाड़े बोले- सस्ती ही नहीं उच्च गुणवत्ता वाली भी होगी दवा