नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9431200000 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें

world media news today

No.1 Digital News Channel

सेवार्थ परिवार द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन

 

देवघर से प्रेम रंजन झा

आज सेवार्थ परिवार द्वारा शिवराम झा चौक पर एक शादी भवन में सेवार्थ के वरिष्ठ संरक्षक प्रो रामनन्दन सिंह के

निर्देशन में रंगारंग होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह का उद्घाटन देवघर विधायक नारायण दास ने एक होली गीत के साथ किया। तत्पश्चात अपने सम्बोधन में

उन्होंने कहा कि होली रंगों का त्योहार है और यह आपसी मेल जोल और भाईचारे का सन्देश देता है। प्रसिद्ध गायक मनोज झा ने रंग बरसे भीगे चुनार वाली गीत से होली गीतों का शुभारम्भ किया।


समारोह की संयोजक निवर्तमान वार्ड पार्षद शैलजा झा, साधना झा और सरस्वती झा ने मुख्य अतिथि सहित सभी को होली की टोपी और अबीर-ग़ुलाल लगाकर शुभकामनायें दी। इसके बाद तो रंगारंग नृत्य और गीत का दौर चला जिसमें

पल्लवी झा, बॉबी उर्फ़ तनीषा, शिवांगी, किरण चौधरी, स्नेहलता, मुस्कान, मोनिका बरनवाल आदि ने गीत और नृत्य का शमा बांध दिया। सेवार्थ के वरिष्ठ सदस्य प्रेम कुमार और दीपक सिंह ने तो अद्भुत गीत और नृत्य पेश किये।


मौके पर सामाजिक कार्यकर्त्ता रीता चौरसिया, देवघर एयरपोर्ट के निदेशक प्रवीण कुमार, सुबोध झा, एस डी मिश्रा, डॉ इति कुमारी, प्रमेश कुमार वर्मा, विकास केजरीवाल, प्रेरणा गुप्ता, राजेंद्र कुमार, वीरेश वर्मा, गौतम वर्मन, प्रमोद

छावछरिया, हरेंद्र कुमार यादव, प्रभाष कुमार गुप्ता सहित बड़ी संख्या में मौजूद थे।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में शैलजा झा और कमल झा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

You may have missed