देवघर से प्रेम रंजन झा
कास्टर टाउन स्थित रौनियार वैश्य सेवा सदन में रौनियार वैश्य सेवा संघ तथा रौनियार महिला समिति का पारिवारिक होली मिलन समारोह का आयोजन संयुक्त रूप अध्यक्ष शशिकांत गुप्ता एवं लाजवंती गुप्ता तथा सचिव रामसेवक साह एवं कंचन मूर्ति साह के पहल व निर्देशन मे किया गया ।जिसमें सैकड़ो परिवारों ने हर्षोल्लाह से अपनी भागीदारी निभाई।
सबसे पहले नवनिर्वाचित पदाधिकारीगण का शपथ ग्रहण रमेश गुप्ता द्वारा कराया गया जिसमें अध्यक्ष पद की शपथ शशिकांत गुप्ता ने तथा सचिव पद की शपथ राम सेवक शाह ने लिया।
उपस्थित सभी लोगों ने जोरदार तालियो से नए अध्यक्ष व सचिव का स्वागत किया तथा कार्यकारिणी ने पुष्पमाला पहनाकर उनका सम्मान किया।
तत्पश्चात होली मिलन समारोह का आगाज गणेश वंदना के साथ किया गया ।साथ ही होली के प्रणेता भगवान श्री कृष्णा, मुरली मनोहर को बारी-बारी से उपस्थित लोगों ने गुलाल चढ़ाकर गुलाल लगाने की सुरुआत की।
होली समारोह के लिए मनभावन संगीत कार्यक्रम का आयोजन किया गया था जिसमें तबले पर झलक जी महाराज के साथ ताल से ताल मिलाते हुए कार्यकारिणी सदस्य अशोक कुमार शाह द्वारा” फगुनवा में रंगरस बरसे” गीत की प्रस्तुति ने सबों को मंत्रमुग्ध कर दिया ।अन्य कलाकार सोनू और काशी ने भी अपनी शानदार प्रस्तुति से उपस्थित स्त्री पुरुषों को झूमने के लिए मजबूर कर दिया।
बच्चे भी संगीत की धुन पर जी भर कर थिरके और लजीज होली के पकवानों और ठंडाई का लुफ्त भी उठाया।
उपस्थित सैकड़ो रौनियार परिवार के लोगों ने एक दूसरे को गले मिलकर होली की बधाइयां दी और पारिवारिक होली मिलन कर बहुत खुश हुए।

More Stories
नकली पिस्टल से लूट करने वाले 3 बदमाश गिरफ्तार, मारगोमुण्डा पुलिस को मिली सफलता
झारखंड में अनिल शर्मा, सुरेंद्र बंगाली और फहीम खान समेत 53 कैदियों की रिहाई का प्रस्ताव खारिज
देवघर के पहले जेनेरिक स्टोर का उद्घाटन: डॉ. सुनील खवाड़े बोले- सस्ती ही नहीं उच्च गुणवत्ता वाली भी होगी दवा