नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9431200000 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें

world media news today

No.1 Digital News Channel

शहरी स्वास्थ्य केन्द्रों में बुजुर्ग देखभाल दिवस और तनाव मुक्ति दिवस का आयोजन

देवघर से प्रेम रंजन झा का रिपोर्ट

आज दिनांक 16 03 2024 को राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन देवघर के तत्वाधान में मासिक बुजुर्ग दिवस का आयोजन अटल मोहल्ला क्लिनिक,शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों एवं शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिर में किया गया। डॉ आर एन झा, उपनिदेशक स्वास्थ्य सेवाए, संथाल परगना

प्रमंडल दुमका द्वारा देवघर शहरी क्षेत्र अंतर्गत संचालित अटल मोहल्ला क्लिनिक सलोनाताड़ एवं कोरियासा में आयोजित बुजुर्ग देखभाल दिवस एवं तनाव मुक्ति दिवस का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में उप निदेशक द्वारा बताया गया की इस स्वास्थ्य जाँच शिविर में बुजुर्ग मरीजो का मधुमेह,

रक्तचाप, बहरापन, दृष्टीदोष की जाँच की सुविधा उपलब्ध करायी जाती है, जिसमें शुगर,बी पी, हीमोग्लोबिन आदि की जांच किया गया, तथा आवश्यकतानुसार दवा वितरण किया जाता है ,सभी को इस मौसम मे स्वस्थ रहने के लिए आवश्यक खान पान, देखभाल,व्यायाम हेतु परामर्श दिया

जाता है, उनका आभा आईडी बनाया गया। साथ ही बताया की वृद्ध होना एक स्वाभाविक प्रक्रिया है आपकी उम्र बढ़ने पर आपके शरीर पर कई तरह के बदलाव आते हैं शरीर की अपनी निर्माण करने की क्षमता कम हो जाती है, कुछ शारीरिक बदलाव दिखते हैं जैसे बाल पकना त्वचा पर झुर्रियां उसका

पतला हो जाना मोतियाबिंद नजर कमजोर होना कम सुनाई देना दांत गिरना मुंह सूखना मांसपेशियों में कमजोरी जोड़ों में अकड़न ,याददाश्त और सीखने की क्षमता कुछ काम हो जाना इन बदलावों के साथ बुजुर्ग कुछ पुर्वसावधानियां बरतकर और स्वस्थ जीवन शैली अपना कर सामान जीवन जी सकते हैं ।

लंबे समय तक स्वस्थ रखने के लिए अनेक पे आम स्वास्थ्य समस्याएं जैसे उच्च रक्तचाप मधुमेह कैंसर टीवी निमोनिया ,मूत्र संक्रमण ,डिप्रेशन ,इन सबों से बचने के लिए फिटनेस और व्यायाम पर ध्यान रखने की जरूरत है फिटनेस को सही रखने के लिए शरीर का वजन संतुलित रखें नियमित व्यायाम करें पहले योग करें खुद को सरल घरेलू कामों में लगे कोई

नया शौक,रुचि पैदा ना करें, शराब तंबाकू का किसी भी रूप में सेवन न करें पड़ोसियों नई पीढ़ी से मेलजोल रखें, सामुदायिक गतिविधियों में भाग ले खुद को अपने घर को यथासंभव सुरक्षित बनाएं ,बाथरुम में टॉयलेट में रेलिंग लगवाएं,घर के बाहर के वातावरण को सुरक्षित सुरक्षा रखें और रुकावट वाले स्थान और उबड़ खाबड़ वाली जगह

समतल करें अपने मुंह को भी साफ रखें सुबह और रात को सोने से पहले अपने दातुन दांत में ब्रश करें अपने मसूदा अजीब को साफ करें रात में नकली दांत निकाल दे साफ करके पानी में रखें हर बार खाने के बाद कुल्ला करें चाहे आपके दात निकली हो लेकिन साल में एक बार डेंटिस्ट को

जरूर दिखाएं। बुजुर्गों में ऊर्जा और ताकत जवानी में कम हो जाती है लेकिन सही खाना ना खाने पर भी और भी कमजोर पड़ जाता है ।अगर आपका खान-पान सही है तो आप ज्यादा स्वस्थ महसूस करेंगे ज्यादा समय पर चलते-फिरते रहे खुद को बीमारी से बचा पाएंगे हर बार थोड़ा-थोड़ा खाना खाएं

,भोजन को धीरे-धीरे चबाकर खाएं ,हर भोजन में फल सब्जियां जरूर शामिल करें रोजाना 2 लीटर पेय पदार्थ का सेवन करें गर्मियों में मात्रा बढ़ाएं ज्यादा नमक चीनी तेल की से बचें ,हर दिन सोने उठने के समय का पालन करें सोने से पहले एक गिलास गुनगुना दूध लेना उपयोगी है, दिन में

प्राकृतिक रोशनी में रहे ,बेडरूम हवादार होना चाहिए सोते समय अंधेरा शांति होनी चाहिए ,सोने से पहले चाय कॉफी शराब तंबाकू से बचें, सोने से पहले टीवी देखने या मोबाइल फोन इस्तेमाल करने से बचे।इन शिविर में कुल 735 बुजुर्गों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया इनमें से 35 बुजुर्ग

डायबिटीज एवं 35 बुजुर्ग हाइपरटेंशन के नए रोगी के रूप में चिन्हित किये गए है, इनके उपचार के लिए आवश्यक दवाइया उपलब्ध करायी गई, साथ ही 09 बुजुर्ग जनो को इलाज के लिए उच्च संस्थान के लिए रेफेर किया गया, पुराना अस्पताल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉ चेतना भारती, शहरी प्राथमिक

स्वास्थ्य केंद्र करणीबाग में डॉ सुनील कुमार, पुनसिया में डॉ शब्द कान्त मिश्र, चंदाजोरी में डॉ रेणु कुमारी सिन्हा,बरियारबांधी में डॉ सुरभि, कोरियासा में डॉ श्रुति, थाड़ी में डॉ प्रियंका, सिमरिया में डॉ0 सुधीर प्रसाद, कल्याणपुर में डॉ मो हुजैफा,माथाबंध में डॉ उज्जवल कुमार,गाँधी नगर में डॉ अंकित अनमोल, सलोनाताड़ में डॉ आशीष कुमार, चांदपुर में

 

डॉ प्रियदर्शन के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित किया गया। देवघर शहरी क्षेत्र में विशेष बुजुर्ग देखभाल दिवस का अनुश्रवन जिला शहरी स्वास्थ्य प्रबंधक सुनील मणि त्रिपाठी द्वारा किया गया।