देवघर से प्रेम रंजन झा का रिपोर्ट
अमगड़िया स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल में बाल मेला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दिल्ली पब्लिक स्कूल के प्रबंधक नारायण झा भगत, अखिलेश झा और विक्की कुमार भगत ने संयुक्त रूप से किया।

यह कार्यक्रम महाशिवरात्रि के विशेष अवसर पर किया गया। बच्चों की प्रतिभा को धरातल रूप में देने का कार्य विशेष रूप से शिक्षिका नेहा कुमारी, श्वेता कुमारी, सुषमा कुमारी, सुधीर कुमार सिंह, ऋचा कुमारी, कविता मिश्रा, सुभाष साधु, ओमप्रकाश, चंदन कुमार, अमित कुमार, अंकिता कुमारी,पूजा कुमारी, साक्षी सिंह ,माधवी और माधुरी मैम ने किया।

इस अवसर पर बच्चों ने अलग-अलग स्टॉल लगाकर विभिन्न प्रकार के भोजन की प्रदर्शनी दिखाए तथा घर में बने भोजन के प्रयोग करने का संकल्प लिया।

विद्यालय के प्राचार्य राहुल भैया ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चे समाज के कर्म धारक होते हैं, जिनकी जिम्मेदारी समाज के लिए नई राह बनाने की है।

बच्चे आधुनिक युग में भौतिकतावादी संस्कृति को समझें तथा इसके अनुकूल परिस्थितियाँ बनाएंँ और विपरीत परिस्थिति में भी अपने व्यक्तित्व निर्माण तथा कौशल निर्माण में सक्षम हो सके।

अंततः विद्यालय के अध्यक्ष श्री विक्की भगत ने आशीर्वचन देकर बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि विद्यालय में नए बच्चों के नामांकन के लिए कई तरह के छूट दिए जा रहे हैं


More Stories
“झौसागढी दुःखी साह रोड स्थित दुखी साह मेमोरियल ” संदीपनी पब्लिक स्कूल में ग्रीन कलर डे आयोजित
हंसराज जयंती पर विद्यालय में माल्यार्पण एवं विविध कार्यक्रमों का आयोजन