
देवघर से आशुतोष झा का रिपोर्ट
शिवरात्रिमहोत्सव समिति द्वारा निकलने वाले शिव बारात को लेकर तैयारी पूरे जोर-शोर के साथ की जा रही है। इसबार निर्णय लिया गया है कि लोग बारात रूट में अपने मकान प्रतिष्ठानों खुद सजाए । समिति के लोग खुद जाकर दुकान

प्रतिष्ठानों व्यापारी वर्गों से आग्रह कर लोगों को जागरूक कर रहे । व्यापारी वर्ग में काफी उत्साह देखा जा रहा है सभी लोग अपना दुकान मकान सजाने के लिए उत्साह से कह रहे हैं कि सजाएंगे
देवघर में 1994 से लगातार शिव बारात निकाली जा रही है।

साल साल दर साल बारात का स्वरूप बढ़ता ही जा रहा है। देवघर की शिव बारात पूरे देश में विख्यात हो चुकी है। आठ मार्च को केके स्टेडियम से शिव बारात निकाली जाएगी। शिव बारात को लेकर बारात गुजरनेवाले मार्गों का सजाने संवारने का काम भी आरंभ कर दिया गया है। शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर बंगाल के चंदन नगर विद्युत सज्जा द्वारा आकर्षक झांकी बनाई जाएगी। इसके अलावा पूरे शहर को दुल्हन की तरह सजाने का काम भी किया जा रहा है।

आम जनमानस व्यापारी वर्ग को आग्रह करने में समिति के सदस्य बबलू सिंह दिवाकर गुप्ता अमृत मिश्रा गुरु दुबे राजू केशरी अभिजीत मुखर्जी आदि महाशिवरात्रि कमेटी के लोग मौजूद थे

More Stories
देवघर नगर निगम ने मांस-मछली-अंडा विक्रेताओं को जारी किया निर्देश, एक माह के अंदर लेना होगा NOC
संगठन संकल्प अभियान के तहत अखिल भारतीय केसरवानी वैश्य महासभा की बैठक आज देवघर में* *बाबा नगरी में जुटेंगे झारखंड के 6 जिलों के स्वजातीय बंधु, समाज के उत्थान और सांगठनिक मजबूती पर होगी चर्चा
डिवाइन पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: कंस वध और नरसिंह अवतार की प्रस्तुति ने मोहा मन, राधा-कृष्ण रैंप वॉक और डांडिया ने बांधा समां* *भक्ति, संगीत और उल्लास के रंग में रंगा विद्यालय परिसर, बच्चों के साथ अभिभावकों ने भी लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा