देवघर से आशुतोष झा का रिपोर्ट
देवघर।आज रविवार को तिलक सेवा समिति देवघर के तत्वावधान में वार्षिक समारोह को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक बचपन प्ले स्कूल श्रीकांत रोड स्थित बेलाबगान देवघर के सभागार में संपन्न हुई जिसमें सर्व सम्मति से यह निर्णय लिया गया कि समिति कि वार्षिक समारोह बड़े ही धूम धाम के साथ मनाया जाएगा जिस अवसर पर एक भव्य एवम आकर्षक स्मारिका तिलक वार्ता नामक प्रकाशित किया जाएगा जो अंतिम चरण में है विदित हो कि समिति हर साल वैसे विभुतियों को ,, देवघर रत्न सह सर्वोच्च नागरिक सम्मान 2024 से विभुषित करती है जैसे जिला का नाम रौशन किया है राज्य और देश में भी अपनी पहचान बनाई हो समाज सेवा कला संस्कृति प्रशासनिक सेवा पत्रकारिता नारी सशक्तिकरण व्यापार उद्योग आदि क्षेत्रों में इस अवसर पर समिति के केंद्रीय अध्यक्ष हरे कृष्ण राय ने अपने संबोधन भाषण में बोलते हुए कहा कि समिति अपनी कार्य लगातार जारी रखी है अब समिति शहर के साथ साथ सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में भी शिक्षा की अलख जगाने हेतु तिलक सेवा आश्रम और तिलक बाल विद्यालय देवीपुर देवघर में प्रस्तावित है जो आश्रम के नाम पर एक एकड़ जमीन भी उपलब्ध हो गया है जल्द ही उस पर कार्य प्रारंभ किया जाएगा साथ ही सड़क सुरक्षा अभियान के तहत कई स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के बीच जागरूक किया समय पर जरूरत मंद लोगों के बीच निःशुल्क कंबल वितरण ,चिकित्सा शिविर आयोजित करती रही है और भविष्य में भी करती रहेगी मौके पर बिपुल कुमार मिश्र डॉक्टर विक्रम कुमार कोषध्यक्ष राजेश कुमार शाही रूपाश्री जलेश्वर ठाकुर राकेश कुमार राय प्रो राम नंदन सिंह बलदेव अमन अमिताभ रामायण शर्मा के साथ साथ काफी लोग उपस्थित थे।

More Stories
देवघर नगर निगम ने मांस-मछली-अंडा विक्रेताओं को जारी किया निर्देश, एक माह के अंदर लेना होगा NOC
संगठन संकल्प अभियान के तहत अखिल भारतीय केसरवानी वैश्य महासभा की बैठक आज देवघर में* *बाबा नगरी में जुटेंगे झारखंड के 6 जिलों के स्वजातीय बंधु, समाज के उत्थान और सांगठनिक मजबूती पर होगी चर्चा
डिवाइन पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: कंस वध और नरसिंह अवतार की प्रस्तुति ने मोहा मन, राधा-कृष्ण रैंप वॉक और डांडिया ने बांधा समां* *भक्ति, संगीत और उल्लास के रंग में रंगा विद्यालय परिसर, बच्चों के साथ अभिभावकों ने भी लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा